फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Welcoming the winners of the boxing championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: बॉक्सिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत

Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 12 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Welcoming the winners of the boxing championship

विज्ञापन

बहादुरगढ़। बंगलूरू में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के खिलाड़ी छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां के 6 खिलाड़ियों ने मेडल जीते। पदक विजेताओं का रविवार को अभिनंदन किया गया। बंगलूरू में 2 से 10 फरवरी तक खेलो इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने शिरकत की थी। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ स्थित अहलावत बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए छह खिलाड़ियों ने पदक जीते। जूनियर वर्ग में खनक ने गोल्ड, रीत कौर ने सब जूनियर तथा खुशी ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीते। वहीं राम ने सब जूनियर में ब्राउंज, कार्तिक ने सिलवर तथा गौरव ने ब्राउंज मेडल हासिल किए। इनकी जीत पर परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविवार को खुली गाड़ी में बैठाकर इन खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम तक लाया गया। फिर खेल प्रेमियों ने इनका फूलों और नोटों की माला से जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री एवं पार्षद नीना राठी, प्रधान तेजपाल सैनी, बिट्टू अहलावत, जयपाल, रोहित, दीपक, ओमप्रकाश, नरेंद्र, महावीर, सतीश, देव, दीपक, धर्मपाल, रामचंद्र, मनोज, रितु, बिमला, रामनिवास ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed