फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Welcoming medal winners in state level boxing competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेताओं का स्वागत

Wed, 25 Sep 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Welcoming medal winners in state level boxing competition
बहादुरगढ़। शहर के बजरंग बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई और सीबीएसई राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अकादमी में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। अकादमी के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर पदक जीते।
विज्ञापन

बजरंग बॉक्सिंग अकादमी के कोच राहुल ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें उनका फूलों की मालाओं से स्वागत के साथ उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी आयुष ने 52 से 56 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 70 से 75 किलो में दीक्षित ने सीबीएसई में गोल्ड और एसजीएफआई में सिल्वर मेडल जीता। दीक्षित बुपनियां गांव के रहने वाले हैं। खिलाड़ी तान्या ने 42 से 44 किलोग्राम में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तान्या बालौर गांव की रहने वाली हैं। 49 से 52 किलो में जगरतपुर गांव के विकास ने तीसरा स्थान पाया। बालौर के रहने वाले यश यादव ने 42 से 44 किलो में लड़कों के मुकाबले में एसजीएफआई में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कोच राहुल ने बताया कि अकादमी के चार खिलाड़ी आयुष, यश यादव, तान्या और दीक्षित आगामी चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed