{"_id":"6511e600352a1d378a02c177","slug":"weather-changed-with-pink-cold-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-2584-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलाबी ठंड से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गुलाबी ठंड से बदला मौसम
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आने वाले एक हफ्ते बाद गुलाबी ठंड का आगाज शुरू हो जाएगा। फिलहाल मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह और रात के समय ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक सप्ताह बाद ठंड शुरू हो जाएगी। दो दिन पहले हुई बारिश की वजह से मौसम में बदलाव आया है। हालांकि सोमवार को दिन भर तेज धूप रही, लेकिन लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सितंबर के माह में बारिश भी कम हुई है। बहादुरगढ़ में सोमवार को एक्यूआई 116 दर्ज किया गया।
शनिवार को हुई बारिश ने मौसम को बदल दिया था। इसके बाद रविवार व सोमवार को धूप खिली रही। मौसम ड्राई रहा। धूप के बावजूद तापमान कम रहा। शनिवार को हुई बारिश को मानसून की अंतिम मध्यम बारिश माना जा रहा है। इसके बाद अब तेज बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। हफ्ते भर में मानसून विदा ले सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान कम होना शुरू हो जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 100 एमएम से भी कम बारिश सितंबर में हुई है। यह पिछले दो वर्षों में बेहद कम है। वर्ष 2022 में 154 एमएम और 2021 में 187 एमएम बारिश हुई थी। सोमवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान काफी नीचे लुढ़का है। यह 25 डिग्री पर आ गया है। सुबह और रात के समय तापमान कम रहने लगा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले एक हफ्ते में तापमान और कम हो जाएगा। इसके बाद ठंड का आगाज होगा।
प्रदूषण भी अभी पीले रंग 116 पर
अभी प्रदूषण का स्तर भी नहीं बढ़ा है। सोमवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई पीले रंग में 116 पर दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआई 127, नोएडा का एक्यूआई 110 पीले रंग में ही रहा, जबकि पानीपत की हवा आज भी पूरी तरह साफ है। यहां का एक्यूआई हरे रंग में कुल 71 पर रहा। रोहतक का एक्यूआई पानीपत से भी कम हरे रंग में 62 पर है।