फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wather transport, sonipat to delhi

सोनीपत से दिल्ली तक जलमार्ग होगा विकसित

Sat, 09 Apr 2016 02:04 AM IST
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
wather transport, sonipat to delhi
जनता को संबोधित करते करते सीएम - फोटो : bureau
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में मैट्रो के विस्तार के बाद जल मार्ग को विकसित करने की परियोजना पर भी प्रदेश सरकार काम कर रही है। जापान सरीखे विकसित देश की तर्ज पर सोनीपत के पल्ला गांव से दिल्ली तक यमुना नदी में जलमार्ग विकसित करने की योजना है। उम्मीद है अगले वर्ष से इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद, गुड़गांव बहादुरगढ़ के बाद पलवल, कुंडली व गुड़गांव-फरीदाबाद को मैट्रो से जोड़ने की परियोजना के रास्ते खुले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को झज्जर में बस स्टैंड व वर्कशाप का उद्घाटन करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि  करीब 38 एकड़ क्षेत्रफल में बने इस बस स्टैंड पर जिला स्तरीय ड्राईविंग स्कूल व आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। हरियाणा में कृषि एवं सिंचाई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मांग पर मुख्यमंत्री ने भिंडावास पक्षी विहार को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही। पुराने बस स्टैंड की जगह पर सामुदायिक भवन, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स सहित अन्य मांगों पर सीएम ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार काम करेगी।
विज्ञापन


बादली बाईपास को फोरलेन करने की मंजूरी
बादली बाईपास को फोरलेन करने के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने के साथ मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक की मांगों पर बहादुरगढ़ में नया बस स्टैंड का निर्माण करने व उत्तरी बाईपास के निर्माण पर भी सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि फरूर्खनगर से झज्जर वाया दादरी रेलवे लाइन के विषय पर वे केंद्रीय रेल मंत्री से पुरजोर वकालत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का ढांचागत विकास और सुदृढ़ यातायात व्यवस्था विकास का आधार बनेगी। प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए वैश्विक निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। मौजूदा सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में करीब 2200 करोड़ रुपये मुआवजा राशि किसानों में वितरित की है जबकि पूर्व सरकारों ने 1999 से 2014 तक 1600 करोड़ रुपये मुआवजा राशि वितरित की थी। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये रहे मौजूद
इस मौके पर रोहतक से विधायक मनीष ग्रोवर, नारनौल से विधायक ओपी यादव, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो, परिवहन विभाग के निदेशक आरसी बिधान, रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश, आईजी संजय कुमार, एसपी जशभनदीप सिंह, एडीसी प्रदीप डागर, एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, एसडीएम बहादुरगढ़ प्रदीप कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, जिप चेयरमैन परमजीत, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, पूर्व मंत्री कांता देवी डॉ. अजय धनखड़ व डॉ. भागमल खत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ईमानदार सोच के साथ आगे बढ़ी रही सरकार: धनखड़
हरियाणा के कृषि, सिंचाई एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की सोच पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ विकास की सोच लेकर सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि प्रदेश में ढांचागत विकास अब नजर आने लगा है। उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश में पढ़ी लिखी पंचायतें चुनकर आई हैं, जो बिना दबाव के विकास कार्यों में रुचि दिखाएंगी।


चालक-परिचालक सीखेंगे अंग्रेजी बोलना : पंवार
हरियाणा के परिवहन व आवास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में परिवहन व्यवस्था में सुधार की दिशा में झज्जर का बस स्टैंड एक आदर्श है। उन्होंने बताया कि झज्जर के नवनिर्मित बस स्टैंड परिसर में ड्राइविंग स्कूल भी खोला जाएगा जिसमें कार से लेकर भारी वाहनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण अवधि में विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिले इसके लिए चालकों को इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कराए जाएंगे। उन्होंने झज्जर के नवनिर्मित बस स्टैंड से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला स्पेशल बसों में महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात की जाएंगी। इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed