{"_id":"592f13094f1c1bc601bda822","slug":"warrant-remand-disclose-many-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड के दौरान चोरी के कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड के दौरान चोरी के कई खुलासे
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 01 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की एक टीम ने चोरी के मामले में काबू किए गए दो आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। डीघल चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने मिलकर गांव छोछी के एरिया से एक रैपर व एक डंपर चोरी किया था जिसे वह गोहाना में एक कबाड़ी के पास बेच आए थे। आरोपियों की पहचान विजय उर्फ सोनू निवासी गांव छोछी जिला झज्जर तथा विक्की निवासी गांव बोहर जिला रोहतक के तौर पर की गई।
आरोपियों ने चोरी के अन्य मामलों का खुलासा करते हुए बताया था कि दोनों ने अपने ट्रैक्टर से गांव बहराना के सांपला रोड पर खड़ी तूड़ा से भरी एक ट्रॉली को बीते दिसंबर माह में चोरी किया था। चोरी शुदा ट्रॉली को भी उन्होंने गोहाना में स्थित उक्त कबाड़ी को बेच दिया था। आरोपियों ने दिसंबर 2016 में गांव महराणा से एक ट्रॉली चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसी प्रकार से गांव जोंधी के एरिया झज्जर बिरधाना रोड पर खेतों से एक इंजन व पंखा चोरी करने की वारदात की थी। दोनों ने जनवरी 2017 में गांव गुड्डा के एरिया से एक ट्रॉली चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने गांव भम्भेवा जिला झज्जर से दो ट्रॉलियों की चोरी करने की वारदात का भी खुलासा किया था।
चौकी प्रभारी डीघल ने बताया की गांव जोंधी, महराणा तथा गुड्डा से चोरी की अलग-अलग वारदात में पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को चौकी प्रभारी दुजाना पवन वीर की टीम द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के पश्चात चौकी प्रभारी दुजाना की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पुलिस चौकी डीघल की टीम द्वारा गांव भम्भेवा से बीते मार्च माह में हुई दो ट्रॉलियों की चोरी के मामले में पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ।