फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ward closure will be formed till 24th, initial publication will be done on 28th.

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड बंदी का 24 तक गठन, 28 को होगा प्रारंभिक प्रकाशन

Fri, 17 Nov 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ward closure will be formed till 24th, initial publication will be done on 28th.
बादली। बादली क्षेत्र में ग्राम पंचायतों की वार्डबंदी का कार्य में तेजी ला दी गई है। ये काम सीआरओ कम-तहसीलदार की देख-रेख में पंचायती राज एक्ट के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुरूप वार्डबंदी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार वार्डों का गठन नियम 24 नवंबर तक किया जाएगा। वार्डों का प्रारंभिक प्रकाशन 28 नवंबर को होगा। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक वार्डों बारे आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 4 से 8 दिसंबर तक वार्ड को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 से 13 दिसंबर तक सर्कल राजस्व अधिकारी के आदेशों के खिलाफ अपील संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना.) को की जा सकती हैं। वार्डों का अंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्डबंदी संबंधित कार्य के लिए सर्कल राजस्व अधिकारी जरूरत अनुरूप अपने स्तर पर संबंधित ग्राम पंचायतों में गणना अधिकारियों व व अन्य कर्मचारियों में से नियुक्त करते हुए सरकार की हिदायत अनुरूप करवाएं। वार्डबंदी के समय यह ध्यान रखा जाए कि पंचायत में क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति वार्ड में शामिल होने से वंचित न रह पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed