{"_id":"698e3be57e737a3b0b0d209f","slug":"virat-hindu-conference-on-22-february-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-131670-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विराट हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विराट हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी को
विज्ञापन
12jjrp11- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद विभिन्न संस्थाओं से जुडे
बेरी। बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 22 फरवरी को बनाए जाने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें बेरी मंडल के 11 गांवों के लोग पहुंचे। संयोजक माता मंदिर के मुख्य पुजारी कुलदीप वशिष्ठ व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रदीप मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन आगामी 22 फरवरी को बेरी बुद्धपूरी पार्क में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और समाजसेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा एवं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारियां विभिन्न सदस्यों को सौंपी गईं।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलश यात्रा, शोभा यात्रा, बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें भजन, कीर्तन और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, पार्षद राजेश वत्स, पीतांबर शर्मा, संदीप शर्मा, राजीव, विरेंद्र, मुकेश, कृष्ण आदि मौजूद रहे।