फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   villegers death on border, police investigation, video

एसआईटी ने मांगे मुकेश की जलने से मौत संबंधी वीडियो, ऑडियो

Fri, 16 Jul 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
villegers death on border, police investigation, video
बहादुरगढ़। बाईपास एरिया में गांव कसार के नजदीक बीती 17 जून को कसार निवासी मुकेश की जलने से हुई मौत के मामले की जांच जिला पुलिस की एसआईटी ने तेजी से शुरू कर दी है। एसआईटी ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर जनता से घटना संबंधित फोटो, वीडियो और ऑडियो आदि मांगे हैं।
विज्ञापन

गांव कसार निवासी मुकेश की गांव के नजदीक किसान आंदोलनकारियों के पड़ाव में झुलसने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में तेल छिड़ककर आग लगा हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। झज्जर के पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी का नेतृत्व झज्जर के डीएसपी नरेश कुमार कर रहे हैं। एसआईटी के सदस्य सेक्टर-6 थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी इंस्पेक्टर जय भगवान ने बताया कि हत्या के इस मामले के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास कोई वीडियो, फोटो, ऑडियो अथवा अन्य कोई सामग्री उपलब्ध है तो वह झज्जर पुलिस अथवा एसआईटी के पास पहुंचा सकता है। इस घटना से संबंधित कोई वीडियो, फोटो या अन्य कोई सामग्री मामले की जांच में काफी सहायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस को इस प्रकार की सामग्री थाना प्रभारी के व्हाट्सएप नंबर 8930500626 पर भी भेजी जा सकती है। इस नंबर पर घटना के संबंध में भेजे गए किसी भी वीडियो, फोटो अथवा अन्य कोई सामग्री को मुकदमा में साक्ष्य के रूप में लिया जा सकता है। वहीं सूचना देने वाले का नाम व ब्योरा पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे भयमुक्त होकर उपरोक्त घटना से संबंधित वीडियो क्लिप अथवा फोटो पुलिस तक पहुंचा सकते हैं ताकि जांच में इसे शामिल किया जा सके। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिनमें से दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed