फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   vikas rally today in matanhel, would recieve many things

मातनहेल में विकास रैली आज, मिलेंगी नई सौगातें

Wed, 14 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर
अमर उाला ब्यूरो/झज्जर Updated Wed, 14 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
vikas rally today in matanhel, would recieve many things
बैठक को संबोधित करते उपायुक्त - फोटो : amarujala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार 14 दिसंबर को मातनहेल गांव में करोड़ों की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इस उपरांत सीएम मातनहेल के कुश्ती ग्राउंड में आयोजित झज्जर विकास रैली को संबोधित करेंगे। डीसी रमेश चंद्र बिढ़ाण और एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने मंगलवार को मातनहेल में सीएम दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए रैली स्थल का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि सीएम प्रात:11.00 बजे हेलिकॉप्टर से मातनहेल गांव में पहुंचेंगे। डीसी ने बताया कि रैली स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए हैं, पहला मंच मुख्यातिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए, दूसरा वीआईपी के लिए और तीसरा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


इनका होगा उद्घाटन और शिलान्यास
डीसी ने समारोह स्थल का जायजा लेते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मातनहेल गांव में चार करोड़ 30 लाख की लागत से नवनिर्मित जलघर, छुछकवास में तीन करोड़ 25 लाख की लागत से तैयार हुए 33 केवीए का सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा झज्जर में एक करोड़ की लागत से तैयार होने वाले केनाल रेस्ट हाउस की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


झज्जर विकास रैली को करेंगे संबोधित
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास उपरांत झज्जर विकास रैली को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से सीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपी ने बताया कि रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रैली में पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रैली स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था को जाम फ्री रखा जाएगा। रैली में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी उचित व्यवस्था की गई है और व्यवस्थित ढंग से लोगों को रैली स्थल पर लाने के लिए बेरिकेडिंग भी करवाई गई है। झज्जर विकास रैली के संयोजक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने बताया कि रैली में सीएम का पार्टी की ओर से जोरदार अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजेंद्र फौगाट देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
मातनहेल में आयोजित रैली में बॉलीवुड गायक गजेंद्र फौगाट सहित सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की सांस्कृतिक मंडली की ओर से बेहतर प्रस्तुति दी जाएगी। रैली स्थल पर सांस्कृतिक मंच पर लोक कलाकारों द्वारा शानदार कार्यक्रम रैली को शोभायमान बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर प्रदीप कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण व भाजपा नेता रविभान राठी, सुनीता चौहान, अनिल शर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
     
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed