{"_id":"6248a8721720bc61a5041c8d","slug":"vehicle-collides-with-devotees-one-killed-another-injured-jhjhar-news-rtk6428055155","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बेरी। कलानौर मार्ग पर ढराना मोड़ के पास एक बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों प्रथम नवरात्र पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर बेरी शहर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल श्रद्धालु को झज्जर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में रोहतक जिले के गांव मसूदपुर निवासी भगवत दयाल ने बताया कि शनिवार सुबह उसका भतीजा अंकित पुत्र सतीश व उसका पोता सौरभ पुत्र भूपेंद्र माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहे थे। करीब सवा पांच बजे वह ढराना के पास पहुंचे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने अंकित व सौरभ को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई। सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
वर्जन
ढराना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान गांव मसूदपुर निवासी अंकित के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे में दूसरा युवक घायल है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। - अनिल शर्मा, शहर चौकी प्रभारी, बेरी।