फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vehicle collided with truck standing on KMP, driver died

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर खड़े ट्रक में टकराई गाड़ी, चालक की मौत

Sat, 02 Sep 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Sep 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with truck standing on KMP, driver died
बादली। कुंडली मानेसर पलवल एक्सपे्रस पर हुई दुर्घटना में गाड़ी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गोगरी, थाना गोगरी जिला खगडिया बिहार निवासी सुफियान अपनी गाड़ी से दिल्ली के मुंडका की ओर जा रहा था। गुरूग्राम से निकलकर जब वह बादली टोल के पास पहुंचा तो केएमपी पर खड़े एक ट्रैक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और राहगीरों की मदद से उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान के बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर सुफियान के बड़े भाई इमरान खान भी मौके पर पहुंचे। इमरान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि मृतक के शव का पोस्टर्माटम करा परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed