फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vegetables started becoming cheaper, tomato prices also reduced

Jhajjar-Bahadurgarh News: सस्ती होने लगी सब्जियां, टमाटर के भाव भी हुए कम

Tue, 30 Jul 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Vegetables started becoming cheaper, tomato prices also reduced
बाजार में दुकान पर सजी सब्जियां। संवाद
बहादुरगढ़। बरसात का सीजन शुरु होते ही सब्जी महंगी होने लगी थी लेकिन अब लोगों को राहत मिल गई है। सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। टमाटर के दाम जहां 60-70 रुपये किलो पर आ गए हैं। वहभाव खा रही शिमला मिर्च भी 160 से 120 रुपये किलो पर पहुंच गई है। आढ़तियों ने बताया कि टमाटर और शिमला के दामों में गिरावट का कारण बंगलुरू और महाराष्ट्र से आना है। टमाटर बंगलूरू से आ रहा है और शिमला मिर्च महाराष्ट्र से आवक बढ़ने की वजह से ये मंदी हुई हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब महीने भर से सब्जियों के दाम काफी बढ़ रहे थे। इसके पीछे का मुख्य कारण बारिश कम होना बताया जा रहा था। अब इनमें गिरावट आ रही है। बहादुरगढ़ सब्जी मंडी के आढ़ती प्रदीप कुमार व संजय ने बताया कि बारिश कम होने के चलते कई प्रदेशों में फसल खराब हुई है। जिसका असर हरी सब्जियों के दाम पर पड़ा है। नतीजतन, बेंगलूरु और महाराष्ट्र से कई सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो गई है। इसके चलते टमाटर और शिमला मिर्च के दाम बढ़ गए थे, लेकिन अब बेंगलूरु से टमाटर की सप्लाई शुरू हो गई है। इसके चलते मंडी में टमाटर का थोक रेट 45-50 रुपये किलो तक आ गया है। जबकि पिछले हफ्ते इसकी कीमत 60-70 रुपये तक पहुंच गई थी। अब बाजार में टमाटर 60-70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र से शिमला मिर्च की सप्लाई शुरू हो गई है। जिससे इसकी कीमत में भी काफी गिरावट आई है। अब लोगों को सस्ती सब्जियां मिलने लगी है। पिछले हफ्ते के मुकाबले कई सब्जियों की कीमत में कमी आई है।
विज्ञापन





सब्जी

सोमवार की कीमत
7 दिन पहले की कीमत

टमाटर

60-70 90-100

शिमला मिर्च
120

160

तोरई

50-60 80

हरी मिर्च 80-90
120

आलू

40

50

प्याज

35
40-45

नोट-कीमत प्रति किलोग्राम रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed