फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Vaccine and mask are protective shield to protect against new variant

नए वैरिएंट से बचाव में वैक्सीन और मास्क हैं सुरक्षा कवच

Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Vaccine and mask are protective shield to protect against new variant
झज्जर। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव की दिशा में झज्जर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन हर पहलू पर पूरा फोकस रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठा रहा है। डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि प्रभावी रूप से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहें, इसके लिए निजी व सरकारी अस्पताल हर पहलू पर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह निर्देश वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में कोरोना के नए वैरिएंट ऑमिक्रॉन से बचाव के लिए जिले में स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी सजगता बरती जाए और 25 नवंबर के बाद विदेशों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर विभाग की नजर रहे। कोरोना की नवीनतम गाइडलाइन के अनुरूप हाई रिस्क देशों से आने वालों को क्वारंटीन किया जाए। जीनोम जांच के लिए उनके सैंपल लैब में भिजवाएं जाएं। उन्होंने कहा कि जिले में सैंपलिंग में भी निरंतर बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए। जिले में कोरोना प्रोटोकोल के अनुरूप 1500 की सैंपलिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन जिले में प्रभावी रूप से किया जा रही है। निरंतर कोरोना से बचाव के उपाय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने जिले में उपलब्ध कोरोना अस्पतालों, बेड, ऑक्सीजन, वेटिंलेटर्स, ऑक्सीजन प्लांट, क्षमता में बढ़ोतरी आदि संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रहे
डीसी ने बैठक में बताया कि कोरोना से बचाव के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही आमजन को कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने सहित निरंतर हाथों को धोते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए प्रेरित किया जाए। इतना ही नहीं कोरोना से बचाव का मजबूत सुरक्षा चक्र वैक्सीनेशन है, ऐसे में दोनों डोज निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को लगनी सुनिश्चित हो। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सजगता के साथ वैक्सीनेशन प्रक्रिया को निर्बाध रूप से जारी रखें। बैठक में सीएमओ डॉ संजय दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली 705903 डोज व दूसरी 386544 डोज लग चुकी है। जिसके चलते पहली दिसंबर तक झज्जर जिले में 1092447 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क के इस्तेमाल के लिए पहले जागरुकता फिर होंगे चालान
उन्होंने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए वैक्सीन व मास्क ही बचाव के रूप में सशक्त माध्यम अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों को अगले दो-तीन दिन मास्क का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाए इसके उपरांत बिना मास्क वालों के चालान किए जाएं। उन्होंने निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन का टारगेट शत प्रतिशत पूरा करने के लिए एरिया निर्धारित करने के निर्देश दिए ।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी प्रदीप कौशिक, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रेणुका नांदल, डीएसपी नरेश कुमार, उपसिविल सर्जन डॉ संजीव मलिक, डॉ मनोज कुमार व एसएमओ बादली डॉ जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed