{"_id":"687fea64a30c221099077a0a","slug":"unknown-youth-stole-1-lakh-rupees-from-the-car-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116283-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात युवकों ने गाड़ी से चुराए 1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात युवकों ने गाड़ी से चुराए 1 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर खड़ी एक कार से अज्ञात युवक एक लाख रुपये उड़ा ले गए। वारदात के बाद अज्ञात युवक से फरार हो गए। चोरी की घटना यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में यशवर्धन अपनी बहन के साथ रोहतक-रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आया था। उनके पास नकद एक लाख रुपये थे, जो उन्होंने गाड़ी की अगली दोनों सीटों के बीच में रखे थे। यशवर्धन जब बैंक के बाहर गाड़ी से उतरकर एटीएम में गया तो इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति गाड़ी के पास आए। उनमें से एक ने जानबूझकर कुछ रुपये नीचे गिराए और यशवर्धन की बहन से कहा कि आपके पैसे गिर गए हैं। जैसे ही उसकी बहन दरवाजा खोलकर नीचे देखने लगी, दूसरे व्यक्ति ने ड्राइवर साइड का दरवाजा खोला और गाड़ी से पैसे चोरी कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --