फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Unidentified vehicle collision killed bike rider's son, mother injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फौजी बेटे की मौत, मां घायल

Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle collision killed bike rider's son, mother injured
शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
बहु-झोलरी मातनहेल मार्ग पर रूडियावास गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। घायल महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भगत सिंह पुत्र ताराचंद निवासी गांव झांसवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका
बेटा नवीन ग्रीफ आर्मी में सिपाही था। वह 7 फरवारी को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। वह शनिवार सुबह अपनी मां सुनिता के साथ बाइक से अपने मामा के गावं पहाड़ीपुर जा रहा था। जब वह रूडियावास के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां सनीता घायल हो गई। घायल हालत में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मातनहेल पुलिस चौकी प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चिकित्सकों ने सुनिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

जम्मू में तैनात था युवक
झांसवा गांव निवासी नवीन कुमार ग्रीफ आर्मी में जून 2013 में भर्ती हुआ था। फिलहाल वह जम्मू में तैनात था और 7 फरवरी को एक माह की छुट्टी आया था। उसकी शादी भी वर्ष 2016 में हुई थी और उसका एक दो साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुखपाल, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी, मातनहेल।

 घायल महिला का इलाज करता चिकित्सक। संवाद

घायल महिला का इलाज करता चिकित्सक। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed