फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   underpass

अंडरपास मामला: अलर्ट रही पुलिस, डीसी से बैठक के बाद आंदोलन टला

Sun, 14 Jul 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
underpass
फोटा 12 बैठक के लिए पहुंचा गांधी नगर के लोगों का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : CharkhiDadri
अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को रेलवे ट्रैक पर उतरने का फैसला गांधी नगर के लोगों ने डीसी धर्मबीर सिंह और पूर्व डीसी मुकेश आहूजा के आश्वासन के बाद वापस ले लिया है। बैठक में गांधी नगर के प्रतिनिधिमंडल को दो सप्ताह के अंदर काम शुरू कराने का आश्वासन मिला है। वहीं, लोगों के रेलवे ट्रैक पर उतरने के एलान के चलते जिला और रेलवे प्रशासन ने रविवार को रेलवे स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा कड़ी रखी। रेलवे स्टेशन और अंडरपास के लिए चयनित जगह पर सुबह ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, डीसी से बैठक के बाद गांधी नगर के लोगों ने कहा कि अगर 28 जुलाई तक काम शुरू नहीं किया गया तो फिर वो बिना तारीख घोषित किए सीधे रेलवे ट्रैक पर उतरेंगे।
विज्ञापन

सी-34 फाटक पर अंडरपास निर्माण का मसला भी इन दिनों गर्माया हुआ है। पीडब्ल्यूडी के काम शुरू न करने से गांधी नगर के लोगों खफा हैं। गांधी नगर संघर्ष समिति ने 14 जुलाई को फावड़ा लेकर रेलवे ट्रैक पर उतरने का एलान किया था। इस आंदोलन को लेकर महिलाओं की अलग से बैठक भी हुई थी जिसमें महिलाओं ने भी रेलवे ट्रैक पर उतरने का निर्णय लिया था। शनिवार को अग्रसेन सेवा सदन में सीटीएम विरेंद्र सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों की बैठक बेनतीजा रही थी। वहीं, गांधी नगर के लोग इस मांग को लेकर सीएम से भी नहीं मिल पाए थे। इसके बाद उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। सांसद ने इस मसले पर सीएम से बात करने का लोगों को आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांधी नगर के लोगों के रेलवे ट्रैक पर आने की चेतावनी के मद्देनजर ने प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त कड़े रखे। सुबह ही फोर्स को रेलवे ट्रैक और अंडरपास के लिए चिह्नित जगह पर तैनात कर दिया गया था। वहीं, गांधी नगर के लोगों को डीसी मुकेश आहूजा की तरफ से रविवार दोपहर एक बजे बैठक का निमंत्रण भी मिला। निमंत्रण को स्वीकारते हुए विधायक राजदीप व पार्षद महेश गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल रेस्ट हाउस में डीसी से मिलने पहुंचा। बैठक कक्ष से बाहर आकर विधायक और पार्षद ने बताया कि प्रशासन ने काम शुरू कराने के लिए अंतिम दो सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने बताया कि डीसी मुकेश आहूजा ने इस मांग को परवान चढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए हैं और उनके आश्वासन से संतुष्ट होकर गांधी नगर के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर आने का आंदोलन टाल दिया। वहीं, पार्षद महेश गुप्ता ने बताया कि अब गांधी नगर के लोग काम शुरू होने के लिए 28 जुलाई तक इंतजार करेंगे। अगर इस समय अवधि में काम शुरू नहीं हुआ तो फिर बिना तारीख घोषित किए लोग सीधा रेलवे ट्रैक पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर मोड़ पर लगाए बैरिकेड्स, फोर्स रही तैनात
पुलिस प्रशासन ने रेलवे लाइनों के समीप गांधी नगर मोड़ पर सुबह ही बैरिकेड्स लगा दिए। पिछले रेल रोको आंदोलन के दौरान पुलिस ने विधायक सहित गांधी नगर के लोगों को यहीं रोक लिया था। इस मोड़ पर इस बार भी पुलिस ने न केवल बैरिकेड्स लगाए रखे बल्कि फोर्स भी तैनात रखी। रेलवे रोको आंदोलन के टलने की पूर्णतया पुष्टि होने पर ही यहां से फोर्स हटाई गई।
डीईएन की मौजूदगी में लगाए जाएंगे अंडरपास
रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान पूर्व डीसी मुकेश आहूजा और मौजूदा डीसी धर्मबीर सिंह मौजूद रहे। बैठक सवा एक बजे शुरू होकर दो बजे खत्म हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे। बैठक में प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया कि जल्द ही रेलवे के डीईएन को बुलाकर अंडरपास निर्माण के लिए ब्लॉक लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

22 को ओपन होगा अंडरपास का टेंडर
गांधी नगर के प्रतिनिधिमंडल को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास के लिए वो टेंडर लगा चुके हैं। टेंडर 22 जुलाई को ओपन होगा और तीन से चार दिन के अंदर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास की लंबाई 100 मीटर रहेगी और यह यू शेप में बनाया जाएगा। अंडरपास से केवल पैदल राहगीर या दुपहिया वाहन चालक की गुजर सकेंगे।

फोटो 08  रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करती पुलिस टुकड़ी।

फोटो 08 रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग करती पुलिस टुकड़ी।- फोटो : CharkhiDadri

फोटो 09  गांधी नगर मोड़ पर लगाए गए बैरिकेड्स व तैनात पुलिस फोर्स।

फोटो 09 गांधी नगर मोड़ पर लगाए गए बैरिकेड्स व तैनात पुलिस फोर्स।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed