फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle returning after giving rice dies in road accident

Jhajjar-Bahadurgarh News: भात देकर लौट रहे मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Uncle returning after giving rice dies in road accident
बादली। बादली के पास बुपनिया रोड पर शनिवार की रात कार और ट्रैक्टर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार सवार अपनी बहन के लड़के का भात देकर वापिस अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायल की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के पथरेड़ी निवासी सोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ छारा गांव में बहन के लड़के की शादी में गए थे। छारा गांव में हमारे साथ गाड़ी में बैठे घीसाराम की बहन के लड़के की शादी थी। जहां से भात की रस्म करने के बाद देर शाम वह अपनी गाड़ी से वापिस लौट रहे रहे थे। जब वे बुपनियां गांव के पास गोयला कलां गांव के मोड़ पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी में सवार घीसाराम को गहरी चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार राजकुमार और मिन्टु को भी चोट आई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सोहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed