फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ultrasound machine which was lying closed for a month in civil hospital got fixed

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में एक माह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन हुई ठीक

Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine which was lying closed for a month in civil hospital got fixed
झज्जर। सरकारी अस्पताल में पिछले एक माह से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को सिविल अस्पताल प्रशासन ने ठीक करवा दिया है। इसके बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड होना शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले एक माह से खराब पड़ी थी। इस वजह से अस्पताल में आने वाले मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। इस कारण मरीजों को बाहर से 800 से एक हजार रुपये में अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होना पड़ रहा था। केवल गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी अस्पताल में फ्री की गई थी। अब सिविल अस्पताल में मशीन ठीक होने के बाद अल्ट्रासाउंड होने शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


अस्पताल में होते हैं 70 से 80 अल्ट्रासाउंड
सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 अल्ट्रासाउंड आसानी से हो जाते हैं। फिलहाल मरीजों को मशीन ठीक होने के बारे में नहीं है, इसलिए कम ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। पहले कभी-कभी यह संख्या 90 से 100 तक भी पहुंच जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed