फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uday maan singh, jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

हजारों लोगों ने दी समाजसेवी उदय सिंह मान को अंतिम विदाई

Sun, 10 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Uday maan singh, jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
udaya maan singh - फोटो : Bureau
प्रख्यात समाजसेवी उदय सिंह मान की शनिवार को उनके गांव लोवा कलां में हजारों लोगों की मौजूदगी में भारी सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। बड़े पुत्र दलीप सिंह ने मान की चिता को मुखाग्नि दी। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई प्रमुख लोगों ने अर्थी को कंधा दिया।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया कंधा
लोवा कलां में घर से अंत्येष्टि स्थल तक चौ. उदय सिंह मान की अंतिम यात्रा में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से पहुंचे हजारों लोग शामिल हुए। बैंड बाजेे पर रघुपति राघव राजा राम - पतित पावन सीताराम की धुन पर शवयात्रा के दौरान ग्रामीणों ने लगातार पुष्प वर्षा की। सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक राजेंद्र जून के साथ पहुंचे और शवयात्रा को कंधा दिया। सैकड़ों महिलाओं ने भी शवयात्रा में शामिल होकर और अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहकर स्व. उदय सिंह मान के अंतिम दर्शन किए। मान के पांचों बेटों व छहों बेटियों के सभी परिजन इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


अनेक संस्थाओं और दलों के नेता पहुंचे
हरियाणा बनने से पूर्व दो बार पंजाब विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) रहे मान की शवयात्रा में सभी राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे। बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, पालम-360 के प्रधान रामकरण सोलंकी, पूर्व दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री, गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल, स्वामी धर्ममुनि, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सतीश छिकारा, उपाध्यक्ष राजेश जून, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रवि खत्री, जिला इनेलो अध्यक्ष कर्मबीर राठी, नगर पार्षद वजीर सिंह राठी, इसी गांव के निवासी प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक व दलबीर सिंह मान, इनेलो नेता नरेश जून, दलाल-84 के प्रवक्ता कैप्टन मान सिंह दलाल व पहलवान वीरेंद्र बुल्लड़ भी मान की शवयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक जमीन में बनेगा मान का स्मारक
मान का दाह संस्कार कुछ समय पहले झाड़ियों आदि को साफ करके तैयार की गई गांव की शामलात जमीन में किया गया। ग्राम पंचायत ने एक राय से निर्णय लेकर परिजनों को इस जमीन में मान का स्मारक बनानेे की सहमति दे दी। अंतिम संस्कार के बाद सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ग्रामीणों को प्रतिमा समेत मान का स्मारक बनाने का सारा खर्च सांसद निधि से वहन करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बहादुरगढ़ से लोवा कलां रोड का नामकरण स्व. मान की स्मृति में करने की मांग की।


गुरुकुल की छात्राओं ने किया मंत्रोच्चारण

कन्या गुरुकुल लोवा कलां की छात्राओं ने सामूहिक मंत्रोच्चारण कर मान का दाह संस्कार कराया। बहादुरगढ़ की छोटूराम धर्मशाला सोसायटी के जीवन भर संरक्षक रहे मान की चिता पर सोसायटी की ओर से प्रधान सज्जन सिंह दलाल ने पुष्प चक्र अर्पित किया। रोहतक की जाट एजुकेशन सोसायटी और हरियाणा, दिल्ली व यूपी की कई खापों के प्रतिनिधियों ने भी मान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा ने भी मान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed