फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths were kidnapped, one shot in Farrukhnagar and the other in Wazirpur.

दो युवकों का अपहरण कर एक को फर्रुखनगर में तो दूसरे को वजीरपुर में मारीं गोलियां

Tue, 23 Mar 2021 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two youths were kidnapped, one shot in Farrukhnagar and the other in Wazirpur.
शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी/ झज्जर। गुुुरुग्राम के फर्रुखनगर से दो युवकों का अपहरण कर बदमाशों ने एक की हत्या कर फर्रुखनगर में ही फेंक दिया। जबकि एक डीजे संचालक को झज्जर के बेरी क्षेत्र में लाकर वजीरपुर गांव के पास गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिली तो बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। मृतक के हाथ पर अमित लिखा हुआ था। युवक के दो गोलियां सिर में व एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी हुई थी। युवक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और सोशल मीडिया पर फोटो डाली। दोपहर बाद मृतक युवक की पहचान गुरुग्राम के गांव फर्रुखनगर निवासी अमित पुत्र हरिकिशन के रूप में हुई। वह गांव फर्रुखनगर में ही डीजे का काम करता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को गुरुग्राम के फर्रुखनगर में अमित के दोस्त के अमन के घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और अमित ने डीजे लगा रखा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार युवक रविवार की रात करीब दस बजे अमित व उसके दोस्त खेड़ा निवासी बिंदर को उठा ले गए। अमित के परिजनों को सुबह फर्रुखनगर पुलिस ने सूचना दी कि अमित के दोस्त बिंदर की हत्या की गई है। उसकी हत्या कर शव किसी ने फेंक दिया है। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि एक युवक को गोली मारी गई है। बेरी पुलिस ने दोपहर बाद अमित के परिजनों को सूचना दी कि बेरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस को शव बेरी के वजीरपुर गांव के साथ ड्रेन के पुल के पास सोमवार को सुबह सात बजे मिला है। मौके पर दो गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव की तलाशी ली तो उसके पास पहचान के लिए कुछ भी नहीं मिला। मृतक के हाथ पर केवल अमित लिखा हुआ था। युवक की शनाख्त करने के लिए परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचे और अमित के शव की पहचान की। युवक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तीन गोलियां लगी हुई थीं। दो गोलियां सिर में व एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी हुई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में समाने आया है कि अपहरण का मामला रविवार रात करीब दस बजे का है। जबकि बेरी पुलिस को सुबह के समय घटनाक्रम की सूचना मिली। इसके बाद बेरी थाना पुलिस की टीम ने मौका मुआयना करते हुए तथ्य जुटाए।
विज्ञापन

पिता बोला, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
मृतक अमित के पिता हरिकिशन ने बताया कि अमित के साथ किसी कोई दुश्मनी नहीं थी। उनका बेटा फर्रुखनगर में डीजे बजाने का कार्य करता था। इससे पहले आईटीआई करता था। आईटीआई करते समय खेड़ा निवासी बिंदर से जान पहचान हुई थी। अमित की एक बेटी है, जोकि शादीशुदा है। अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरपुर के पास मिले शव की पहचान फर्रुखनगर निवासी अमित के रूप में हुई है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से दो खोल भी बरामद हुए हैं।
- मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed