{"_id":"6330bbbb2b27835bf25294bb","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-were-the-only-sons-of-the-house-jhjhar-news-rtk6590897117","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
झज्जर। गांव सिलानी के पास शनिवार की रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन युवक में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में रोहतक रेफर किया गया है। दोनों युवक परिवार के इकलौते बेटे थे।
मृतकों की पहचान दादनपुर गांव के प्रीतम और सोनू के रूप में हुई है। दोनों एक ही परिवार से संबंध रखते थे। घायल बिजेंद्र भी गांव दादनपुर का निवासी है। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सोनू शादीशुदा था और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोनों युवक अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय प्रीतम के पेट में रात 10 बजे दर्द उठा था। उसके बाद सोनू (23) और बिजेंद्र दोनों बाइक से उसे झज्जर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव सिलानी के पास एक होटल के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे तीनों घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर सोनू व प्रीतम को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक सोनू की साल पहले शादी हुई थी। जबकि प्रीतम अभी अविवाहित था। दोनों मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
- वर्जन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों का सौंप दिए हैं।
- जयवीर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी सदर, झज्जर।