फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two wrestlers of Jaibir Akhara won medals in Bahrain

जयबीर अखाड़ा के दो पहलवानों ने बहरीन में जीते पदक

Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two wrestlers of Jaibir Akhara won medals in Bahrain
बादली। बुपनियां गांव स्थित जयबीर अखाड़ा के दो पहलवानों ने बहरीन में आयोजित अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। दोनों पहलवानों का बुधवार को अखाड़े में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अखाड़े के कोच जयबीर पहलवान ने बताया कि 2 से 4 जुलाई तक बहरीन में प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें अखाड़े के दोनों पहलवानों ने कांस्य पदक जीते। फ्री स्टाइल के 68 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत ने कांस्य पदक जीता। ग्रीको रोमन के 85 किलो में हरदीप ने कांस्य हासिल किया है। निशांत क्षेत्र के रोहद गांव का रहने वाला है और हरदीप मूल रूप से बामड़ोला गांव का है। दोनों ही पहलवान बुपनियां गांव के जयबीर अखाड़े में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पदक जीतकर लौटे दोनों पहलवानों का अखाड़े में स्वागत किया गया। इस अवसर पर मन्नू कोच, जीते प्रधान, नवीन कोच, संजीत, विजय पहलवान, रामनिवास छुड़ानी, काला बुपनियां, रमेश, अर्जुन डावला, खालसा दुल्हेड़ा, कुलदीप मांड़ोठी, चिंटू बुपनियां और मनोज शाहपुर सहित अखाड़े के सभी पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो 10 : विजेता पहलवानों का अभिनंदन करते कोच जयबीर और साथी पहलवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed