{"_id":"61cca39fc18f32266e3be943","slug":"two-women-were-attacked-with-punches-and-sticks-bahadurgarh-news-rtk6342553126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं पर घूसे और डंडे से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं पर घूसे और डंडे से किए वार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की विवेकानंद नगर कालोनी में दो महिलाओं पर घूसे और डंडे से वार करने का मामला सामने आया है। लाइन पार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20-22 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
परनाला निवासी रोशनी पत्नी दीपक राठी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कि मंगलवार को दोपहर बाद मेन रोड की तरफ से पांच बाइकों व एक स्कूटी पर सवार 20-22 लड़के हाथों में डंडे व बिट्टे लेकर आए। उन्होंने उनके (रोशनी के) आफिस की तरफ हाथ करके अंकित नामक लड़के के बारे में पूछा और मना करने पर मेरे आफिस में घुस गए। रुकने को कहा तो दाएं कान पर थप्पड़ मारा और जब मेरी सास ने रोका तो उनके कमर में और गर्दन पर घूसे सेे व डंडे से वार किए। जिससे दोनों को चोटें आईं।
रोशनी ने बताया कि उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए, जिसपर वे शरारती तत्व वहां से भाग गए। यहां से वे उनके परनाला रोड स्थित ऊं सांई राम फाइनेंस सर्विस आफिस पहुंचे जहां अंदर घुसकर काफी तोड़फोड़ की। रोशनी ने कहा है कि उनको रोका तो उसके देवर आजाद व अजीत राठी पर भी हमला कर दिया। उन्होंने अपने बचाव में ईंट व पत्थर फेंके तो सभी युवक अपने दोपहिया वाहनों पर सवार होकर भाग गए। पुलिस ने रोशनी की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।