{"_id":"64b59a1c2ef6aa7e4d06e218","slug":"two-women-hanged-themselves-at-different-places-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-1183-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने फंदा लगाकर जान दी
Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। एक घटना थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत कुलासी गांव में हुई तो दूसरी थाना लाइनपार क्षेत्र में घटी।
गांव कुलासी में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान आरती निवासी कुलासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम कुलासी निवासी आरती ने फंदा लगा लिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। इसके अलावा लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत माया विहार कॉलोनी में एक महिला आशा (32) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।