फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two wheelers running in traffic violation, school vehicles also included

Jhajjar-Bahadurgarh News: यातायात उल्लंघन कर दौड़ रहे दुपहिया, स्कूली वाहन भी शामिल

Tue, 06 Feb 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two wheelers running in traffic violation, school vehicles also included
बाइक पर ट्रिपल राइडिंग का चालान काटते पुलिसकर्मी।
बहादुरगढ़। यातायात नियमों का पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे प्रयास कर रहा है। स्कूलों में जाकर पुलिस टीम युवाओं को नियमों का पाठ पढ़ा रही है लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे। स्कूली वाहन भी उल्लंघन कर रहे हैं। इसका खुलासा पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में हुआ। फरवरी से अब तक यातायात उल्लंघन करने पर 809 वाहनों के चालान किए। इनमें 23 स्कूली वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों के उल्लंघन करने में न केवल दुपहिया वाहन चालक शामिल हैं। बल्कि स्कूल बसों के चालक और चार पहिया वाहन चालक भी शामिल हैं। अब पुलिस की ओर से इनके खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। फरवरी की शुरूआत से लेकर अब तक पुलिस 809 लापरवाह वाहन चालकों के चालान काट चुकी है। इनसे 3 लाख 11 हजार 500 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए है। यदि फिर भी ये चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो पुलिस इनके खिलाफ और सख्ती करेगी।
विज्ञापन




इस अवहेलना के काटे गए चालान

शहर की सड़कों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत चालान किए गए हैं। पुलिस ने इस सप्ताह में कुल 809 चालान किए। इनमें 23 स्कूल बसें शामिल हैं। दुपहिया वाहन 527 और चार पहिया वाहनों की संख्या 259 हैं। इनमें ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट के कार चलाना, बिना इंश्योरेंस के सड़कों पर गाड़ी दौड़ाना समेत कई अन्य नियम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस ने अब लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। यातायात पुलिस की ओर से इस सप्ताह 809 वाहनों के चालान काटे गए हैं। उनसे तीन लाख से अधिक राशि वसूली गई है।

- नरेश संधू, एसएचओ यातायात बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed