फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two oxygen plant will start

बेरी और डीघल में दो नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट मिलेंगे जल्द

Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
two oxygen plant will start
झज्जर। जिले के लिए अच्छी खबर है। बेरी व डीघल में जल्द ही दो नए पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शुरू होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला प्रशासन की इस मांग को जल्द मूर्त रूप देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री वीरवार को चंडीगढ़ से राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीसी से समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत कहा कि नए प्लांट्स से जिला में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए सरकार की ओर से जिला वासियों को बड़ी राहत प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री को वीसी के दौरान उपायुक्त ने जिले में मेरी फसल मेरा ब्योरा, मेरा पानी मेरी विरासत सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के बारे में भी अवगत कराया।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जिलेवार तरीके से कोरोना की स्थिति का भी जायजा लिया। बैठक में जिला उपायुक्त ने बताया कि जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट पूरे होने की स्थिति में हैं और 15 अगस्त तक ये दोनों प्लांट कार्य भी करने लग जाएंगे। बेरी और डीघल में दो नए पीसीए ऑक्सीजन प्लांट की मांग जिला उपायुक्त ने उठाई तो सरकार की तरफ से ये आश्वासन दिया गया कि जल्द ही ये दोनों प्लांट भी जिले को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की जगह बागवानी के लिए किसानों को किया जाएगा प्रेरित
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में किसानों को धान की रोपाई की जगह बागवानी करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग जिला में आपसी तालमेल से किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित करें, ताकि किसानों को बागवानी की जानकारी ज्यादा से ज्यादा मिले। जिला उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की मेरा पानी मेरी विरासत योजना को जिले में मुर्त रूप दिया जा रहा है और आने वाले वक्त में जिले के किसानों को भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बागवानी के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed