{"_id":"6771854fb370f47855054560","slug":"two-flyovers-built-in-bahadurgarh-in-the-year-2024-vehicles-running-on-delhi-katra-expressway-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111931-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ष 2024 में बहादुरगढ़ में बने दो फ्लाईओवर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वर्ष 2024 में बहादुरगढ़ में बने दो फ्लाईओवर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे वाहन
Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ बाईपास पर बालौर चौक पर बने फ्लाईओवर से गुजरते वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। कई वर्षों से बहादुरगढ़ वासी बाईपास पर नया गांव चौक और बालौर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की मांग करते आ रहे थे। वर्ष 2024 में यहां पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो गया और अब सड़क पर वाहन दौड़ रहे हैं।
दरअसल, दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर पांच फ्लाईओवर बनाए जाने थे। इनमें से बहादुरगढ़ शहर में दो, रोहद गांव के पास एक और अन्य दो रोहतक में बनने थे। रोहद गांव के पास अब फ्लाईओवर बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके बनने के बाद वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी और हादसे भी नहीं होंगे। उधर, वर्ष 2024 में ही अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) भी जुड़ गया है। कई महीनों से बहादुरगढ़ से झाड़ौदा होते हुए दिचाऊं गांव की तरफ जाना वाहन चालकों के लिए आसान हो गया है। पांच फ्लाईओवर के निर्माण पर 170 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इसके साथ ही खरावड़ गांव से रोहतक तक सर्विस लेन भी बनाई जानी है। वहीं दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे भी पंजाब बॉर्डर तक बनकर तैयार हो चुका है। इसे पिछले दिनों ही वाहन चालकों के लिए खोला गया है।
बहादुरगढ़ में बालौर चौक और नया गांव चौक पर फ्लाईओवर निर्माण होने से हादसों में कमी हुई है और वाहन भी आसानी से गुजर रहे हैं। फ्लाईओवर निर्माण से पहले नया गांव चौक पर हर समय जाम की स्थिति रहती थी। लोगों को यह चौक पार करने में कई बार 20 मिनट का समय लग जाता था। अब यहां से वाहन फर्राटा भर रहे हैं और इससे वाहनों की क्रॉसिंग निर्बाध रूप से हो रही है। बहादुरगढ़ में इन फ्लाईओवर की कई साल से मांग थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से ये फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
बालौर, नया गांव और रोहद के पास हो चुके हैं अनगिनत हादसे
रोहद बाईपास तो काफी पहले बन गया था, लेकिन शहर के बाईपास को चालू हुए डेढ़ दशक का समय हुआ है। इस पर बालौर-सिदीपुर मार्ग और नयागांव-बादली मार्ग पर फ्लाईओवर न होने से ये दोनों ही प्वाइंट काफी खतरनाक थे। नया गांव चौक पर ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। यहां पर दो साल पहले एक हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई थी। बहादुरगढ़ और बादली की तरफ जाने वाले वाहन भी हाईवे के ऊपर से ही क्राॅस करते थे। दूसरी ओर दिल्ली-रोहतक की तरफ से तेज गति से वाहन आते थे। ऐसे में यहां पर वाहनों का टकराव होता था। ऐसी ही स्थिति बालौर चौक पर भी थी। यहां पर भी ठीक इसी तरह वाहन हाईवे के ऊपर से गुजरते थे तो हादसा हो जाता था। वहीं रोहद बाईपास पर गांव के पास भी काफी जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं। इन तीनों ही जगहों पर लंबे समय से फ्लाईओवर की मांग उठ रही थी। अब बहादुरगढ़ में दोनों फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुके हैं। इससे हादसों में भी कमी आई है।