{"_id":"6ae37cfa0b5bcc45aafd8c25622da389","slug":"two-brother-death-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी कलां से झज्जर में अपने मामा के घर जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की बीच रास्ते में नूना माजरा-डाबोदा के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बारे में जब मृतक के परिजनों को पता चला तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हर कोई उन्हें ढांढस बंधाता दिखा।
दिल्ली के गांव टीकरी कलां निवासी विरेंद्र अपने छोटे भाई सतपाल के साथ बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए झज्जर अपने मामा के घर जाने के लिए कहकर निकला था।
जब वे दोनों बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर गांव नूना माजरा व डाबोदा के बीच रिलेक्सो कंपनी के वेयर हाउस के नजदीक पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। दुर्घटना में मौके पर ही सतपाल की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की मदद से इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया। जब यहां से उसके परिचित एक प्राइवेट हास्पिटल ले गए तो जहां डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सगे भाइयों की मौत की सूचना जब उनके गांव में पहुंची घर में कोहराम मच गया। सिविल हास्पिटल में पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इलाज के लिए आए अन्य मरीजों के तीमारदार भी उन्हें ढांढस बंधाते दिखे।
थाना सदर से जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक सतपाल जहां गांव में ही कोई दुकान चलाकर अपने परिवार की गुजारा कर रहा था तो वीरेंद्र पलंबर का कार्य करता था। विरेंद्र के पास चार बच्चे हैं तो सतपाल तीन बच्चों का पिता था।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शवों को सिविल हास्पिटल के शवगृह में रखवा दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।