फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested in cash theft case

नकदी चोरी मामले में दो आरोपी काबू

Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in cash theft case
झज्जर। पुलिस की एक टीम ने दो आरोपियों को शिव कॉलोनी झज्जर में स्थित एक मकान से नकदी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि दानिश निवासी जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल शिव कॉलोनी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर प्लास्टिक का सामान बेचने के लिए सुबह घर से निकल गया था। शाम को आकर देखा तो कमरों का ताला टूटा हुआ था। उसने और साथी ने कमरों को चेक किया तो नकदी चोरी हुई मिली। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात उप निरीक्षक सुमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान गुलाब निवासी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश व अलीम निवासी शामली उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed