{"_id":"60c9020b8ebc3e8763752276","slug":"two-accused-arrest-jhjhar-news-rtk6131606187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी से चोरी की 7 वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी से चोरी की 7 वारदात का खुलासा
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में पकड़े गए एक आरोपी से चोरी की 7 वारदात का खुलासा हुआ है।
थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी छूछकवास उपनिरीक्षक जयवीर ने बताया कि तेजपाल निवासी गांव ग्वालीसन की शिकायत पर गांव छूछकवास में स्थित उसकी दुकान से चोरी होने बारे में 12 जून को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया। जिसकी पहचान इंद्रजीत उर्फ भोला निवासी गांव मारोत के तौर पर हुई है। वहीं 2 मई को गांव मारोत निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके घर से करीब 20,000 रुपये व आभूषण चोरी होने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोहित निवासी गांव मारोत को काबू किया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि गांव छूछकवास में स्थित एक दुकान से चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपी इंद्रजीत उर्फ भोला से पूछताछ के दौरान चोरी की सात अन्य वारदात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
- इन वारदात का खुलासा
1. आरोपी ने 5-6 जून की रात को छूछकवास से मारोत रोड पर स्थित बजाज शोरूम से एक नई पल्सर मोटरसाइकिल व रुपये चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
2. करीब 20 दिन पहले उसने छूछकवास से मारोत रोड पर कपड़े की एक दुकान से एक लैपटॉप, प्रिंटर, लोअर टी शर्ट चोरी किए थे।
3. आरोपी ने 7 व 8 मई की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा ग्रामीण बैंक जहाजगढ़ के ताले व कैमरे तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया था।
4. आरोपी ने 29-30 अप्रैल की रात को अपने साथियों के साथ मिलकर गांव मारोत में स्थित एक घर का ताला तोड़कर रुपये व आभूषण चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
5. आरोपी ने मार्च में अपने साथियों के साथ मिलकर भिंडावास से मारोत रोड पर एक व्यक्ति से एक मोटरसाइकिल छीनने की वारदात को अंजाम दिया था।
6. आरोपी ने मार्च में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छूछकवास में मातनहेल रोड से हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
7. आरोपी ने अप्रैल में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव मोरवाला जिला चरखी दादरी से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।