फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trials for sports disciplines will begin from today for Khel Maha Kumbh

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेल महाकुंभ को लेकर खेल विधाओं के लिए ट्रायल आज से होंगे शुरू

Fri, 07 Jun 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Trials for sports disciplines will begin from today for Khel Maha Kumbh
झज्जर। खेल विभाग पंचकूला की ओर से 15 से 18 जून तक खेल महाकुंभ के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। जिला स्तर पर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खेल आर्चरी की ट्रायल पार्थ आर्चरी अकादमी धौड़ में 9 जून को प्रात: आठ बजे होगी। खेल एथलेटिक्स में राजीव गांधी खेल परिसर खरहर में 8 जून को लड़के व 9 जून को सुबह सात बजे लड़कियों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि बैडमिंटन खेल विधा के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: 8 बजे ट्रायल होगी व टेबल टेनिस में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को दोपहर 2 बजे ट्रायल होगा। मुक्केबाजी में ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रात: 9 बजे बाउट तथा प्रात: 7 बजे वजन लिए जाएंगे। खेल बास्केटबॉल में राजीव गांधी खेल परिसर छारा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल होगा। साइकलिंग में राजीव गांधी खेल परिसर पलड़ा में 7 जून को सायं 4 बजे ट्रायल होगा। खेल फेंसिंग में एफएसएस स्कूल बिरधाना में 8 जून को प्रात: 9 बजे ट्रायल होगा। खेल फुटबॉल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहांगीपूर में 8 जून सायं 4 बजे लड़कियों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बादली में 9 जून को सायं 4 बजे लड़कों का ट्रायल होगा। खेल जिमनास्टिक में महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर दिनांक 8 जून को प्रात: 9 बजे ट्रायल लेंगे। खेल हाॅकी की ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला में 8 जून को प्रात: 8 बजे लड़कियां तथा लड़कों के लिए 8 जून को सांय 4 बजे होगी। खेल जूडो की ट्रायल इंडोर स्टेडियम बराही में 10 जून को प्रात: 8 बजे वजन लिए जाएंगे तथा प्रात: 9 बजे बाउट होगी। डीएसओ ने बताया कि खेल कबड्डी में लड़के-लड़कियों की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 8 जून को प्रात: 8 बजे होंगे। खेल तैराकी की ट्रायल चैंपियन एक्वेटिक अकादमी एचएल सिटी बहादुरगढ़ में प्रात: 11 बजे 9 जून को होगी। लॉन टेनिस खेल की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: आठ बजे होगी। खेल कुश्ती की ट्रायल जयबीर अखाड़ा बुपनियां में आठ जून को प्रात: 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा वजन लेने के बाद बाउट आरंभ की जाएगी। इसी प्रकार वेट लिफ्टिंग की ट्रायल डॉ. भीम राव आंबेडकर बहादुरगढ़ में आठ जून को प्रात: 8 बजे लड़कों के वजन व बाउट प्रात: 10 बजे होगी। 10 जून को प्राप्त 8 बजे लड़कों के वजन व प्रात: 10 बजे ट्रायल होगी। खेल वॉलीबॉल की ट्रायल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में 7 जून को सायं 4 बजे लड़कियों के 8 जून को सायं 4 बजे लड़कों के ट्रायल होंगे। खेल हैंडबॉल की ट्रायल राजीव गांधी बरहाना में 8 जून को सायं 5 बजे होगी। खेल ताईक्वांडो खेल की ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम झज्जर में 10 जून को प्रात: 9 बजे से दस बजे तक वजन लिए जाएंगे तथा उसके बाद ट्रायल आयोजित होगी। खेल क्रिकेट की ट्रायल नेहरू कालेज क्रिकेट मैदान झज्जर में 10 जून को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। खेल क्याकिंग व क्नोईंग की ट्रायल जय दादा खंदडा स्पोर्टस क्लब साल्हावास में 9 जून को प्रात: 7 बजे ट्रायल आयोजित होगी। खेल रोविंग की ट्रायल जय दादा खंदडा स्पोर्टस क्लब साल्हावास में 9 जून को प्रात: 7 बजे ट्रायल होगा। खेल शूटिंग की ट्रायल ओलम्पियाड शूटिंग अकादमी झज्जर में 10 जून में प्रात: 9 बजे ट्रायल आयोजित की जाएगी। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज तथा परिवार पहचान पत्र की प्रति अवश्य लेकर आएं। ट्रायल के लिए सभी खिलाड़ी अपना खेल सामान स्वयं लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed