फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Traffic police launched a campaign, instructions were given to follow the rules on the first day

Jhajjar-Bahadurgarh News: टै्रफिक पुलिस ने चलाया अभियान, पहले दिन दी गई नियमों का पालन करने की हिदायतें

Mon, 15 Jan 2024 09:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Traffic police launched a campaign, instructions were given to follow the rules on the first day
महिला को हेलमेट पहनाते टै्रफिक एसएचओ नरेश संधू।
बहादुरगढ़। यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान सप्ताहभर तक चलेगा। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने गांधीगीरी की।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर नियमों का पालन नहीं करने वालों से अपील की गई कि वे दुपहिया वाहनों पर चलते समय हेलमेट का प्रयोग करें और कार के शीशों पर काली फिल्म या चिपकू लगाकर न चलें। पहले दिन की कार्रवाई में कई महिलाएं, युवतियां और युवा बिना हेलमेट और कार पर चिपकू लगाकर चल रहे थे। पुलिस ने कार के शीशों से जहां चिपकू को हटवाया और दुपहिया वाहन चालकों को मौके पर ही हेलमेट खरीदकर पहनने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कई दुपहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक एसएचओ नरेश संधू ने अपने हाथों से हेलमेट पहनाए। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी संधू का कहना है कि इस तरह की गांधीगीरी एक सप्ताह तक चलेगी। इसके बाद वे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान 45 लोगों को गांधीगीरी के जरिए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही अन्य लोगों को नियमों का पालन करने की सीख दी गई। लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 15 महिलाओं और युवक-युवतियों को मौके पर हेलमेट खरीदवाकर पहनाए गए। टै्रफिक पुलिस प्रभारी नरेश संधू ने कहा कि पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने शहर की सड़कों पर चलने वाले दुपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे या तो यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। मंगलवार शहर में झज्जर मोड़, लाल चौंक और रेस्ट हाउस के नजदीक अभियान चलाकर लोगों को नियमों का पालन करने के लिए आगाह किया गया है। इस दौरान आरएसओ सदस्य रविंद्र सैनी समेत टैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed