{"_id":"6553d18f97c1f639b709f6d4","slug":"traders-of-subhash-chowk-troubled-by-dirt-and-mud-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5463-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गंदगी, कीचड़ से परेशान सुभाष चौक के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गंदगी, कीचड़ से परेशान सुभाष चौक के व्यापारी
Wed, 15 Nov 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के आंबेडकर चौक से होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश करते ही नेताजी चौक पर जो की सबसे व्यस्त चौक है। काफी दिनों से कीचड़ युक्त व दुर्गंधयुक्त पानी सड़क पर फैला हुआ हैं। जिसके चलते दुकानदारों, व्यापारियों, वाहन चालकों व ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों को बार-बार गुहार लगाने के बाद भी काई सुनवाई नहीं हो रही हैं। वहीं तेज वाहन चालक वाहनों से छीटें उड़ाकर ग्राहकों व दुकानदारों के कपडे खराब कर रहें हैं। सुभाष नेताजी चौक पर स्थित व्यापारियों और दुकानदारों ने बताया की गंदा पानी निकालने के लिए कोई स्थान ही नहीं है। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोडा ने बताया कि सीएम विडों में दो बार नेताजी चौक की समस्या कासे डाल चुका हूं, लेकिन कोई भी समाधान प्रशासन की ओर से नही किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन कोई कार्रवाही नही करता है तो आगामी दिनों में वे बड़ी कार्रवाही करने का मजबूर होंगे।दुकानदारों ने बताया कि दीपावली पर्व पर भी कोई विशेष सफाई व्यवस्था नहीं की गई थी। आए दिन नेताजी चौक पर काफी महिला, पुरुष, बच्चे, युवा, बुजुर्ग भी कीचड़ में फिसल कर गिरने से चोटिल हो रहे हैं, लेकिन बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों के गुहार लगाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही। जिसके चलते व्यापारियों दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
एक साल से यह व्यवस्था है अव्यवस्था फैली हुई है। नेताजी चौक पर पीछे से आने वाला गंदा पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। जिसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोकेश, दुकानदार।
नालियों दोनों और बनी नालियों के पाइप बहुत छोटे हैं और तंग नालियां होने के चलते नालियों में कचरा फंसा हुआ है और कचरे को निकालने की व्यवस्था नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी नहीं कर रहे।
मुकेश कुमार, दुकानदार।
कई बार नगर परिषद शासन को समस्या का समाधान करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही हैं परेशान का सामना लगातार कर रहें हैं कोई सुनवाई नही हो रही हैं।
मदनलाल, दुकानदार।
अंडरग्राउंड नालिया नगर परिषद की ओर से काफी समय पहले बनाई गई थी। नालियों में कचरा फंसने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर चौक पर बनी दुकानों के सामने फैल रहा हैं।
शिव कुमार, नागरिक
वर्जन:
मामला संज्ञान में आते ही सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानी है तो शिकायत दे। उसी समय समाधान करवा दिरा जाएगा।
राजेश मेहता, सचिव, नगर परिषद,झज्जर।