फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   tractor march will take out tractor march on 26th January

Jhajjar-Bahadurgarh News: 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान संगठन

Sat, 30 Dec 2023 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
tractor march will take out tractor march on 26th January
बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा जनवरी में एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, ऋण माफी के जरिए किसानों को कर्ज मुक्त करने, बिजली के निजीकरण सहित कई मुद्दों को लेकर अभियान चलाएगा। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन इस अभियान को सफल बनाने में भागीदारी करेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर सभी किसान संगठन मिलकर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टरों के साथ-साथ अन्य वाहन और मोटर बाइक भी किसान मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सिंह और सचिव जयकरण मांडोठी ने बताया कि 1 से 20 जनवरी तक घर-घर जाकर और पर्चे बांट कर जन जागरण अभियान चलाएंगे। राष्ट्रपति के नाम एक मांग-पत्र पर हस्ताक्षर कराएंगे। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और ऋण ग्रस्तता जैसी समस्याएं इन्हीं नीतियों के नतीजे हैं। इससे प्रति व्यक्ति आय में गिरावट, आर्थिक असमानता बढ़ी रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पर्चे बांटेंगे और इस संघर्ष में लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर सभी किसान संगठन मिलकर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। ट्रैक्टरों के साथ-साथ अन्य वाहन और मोटर बाइक भी किसान मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed