{"_id":"656a306f241e8a88f10c199c","slug":"took-a-loan-while-waiting-for-the-installment-built-a-house-now-just-waiting-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5945-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किस्त के इंतजार में कर्ज लिया, बना लिया मकान, अब हो रहा सिर्फ इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किस्त के इंतजार में कर्ज लिया, बना लिया मकान, अब हो रहा सिर्फ इंतजार
Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बेरी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की किस्तों के भुगतान में हो रही देरी से लाभर्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मकानों के काम बीच में अटक गए हैं और कई ने कर्ज लेकर आवास तो पूरा करवा लिया है, लेकिन अब तक लाभार्थी के खाते में किस्तें नहीं आने से परेशान हैं। किसी को दूसरी किस्त तो किसी को तीसरी किस्त का इंतजार है।
लाभार्थी पिछले कई माह से नगरपालिका में चक्कर लगा रहे, लेकिन जवाब मिलता है कि जल्द ही आपके खाते में किस्त डाल दी जाएगी। पिछले आठ माह से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में कोई किस्त नहीं डाली गई है, इससे लाभार्थी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थियों का कहना है कि अव्यवस्था के चलते वह परेशान हैं और किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
467 लोगों ने पीएम आवास योजना के लिए किया था आवेदन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेरी में 467 लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक 239 लाभार्थियोंं को पहली किस्त, 203 लोगों को दूसरी किस्त व 131 लोगों को तीसरी किस्त दी गई है।
विज्ञापन
आठ माह से पीएम आवास योजना की अटकी किस्त
पीएम आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली किस्त पिछले आठ माह से रुकी है। आखिरी बार अप्रैल माह में नगर पालिका ने लाभार्थियों के खाते में किस्त डाली थी। इसके बावजूद अभी तक कोई किस्त नहीं डाली गई है। 22 लाभार्थियों को पहली किस्त, 8 लाभर्थियों को दूसरी किस्त व 15 लाभार्थियों को तीसरी किस्त देनी बाकी है।
कर्ज उठाकर करवाया पूरा काम
बेरी पाना छाज्याण निवासी ओमपति का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। दूसरी किस्त करीब 4 माह पहले मिलनी थी। कर्ज उठाकर मकान का काम करवाया लिया, लेकिन पिछले कई माह से नगर पालिका में दूसरी किस्त के लिए चक्कर लगा रही हूं, जवाब मिलता है कि जल्द ही आपके खाते में किस्त डलवा दी जाएगी।
वर्जन
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की किस्तें पिछले कई माह से खातों में नहीं आने का मामला संज्ञान में आया है। जिन लाभार्थियों की किस्त रुकी हुई है, उनको जल्द ही उनके खाते में डलवा दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- ललित गोयल, सचिव नगरपालिका, बेरी