फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tired of torture, young man commits suicide, three including head constable named

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रताड़ना से तंग युवक ने जान दी, हेडकांस्टेबल सहित तीन नामजद

Sat, 28 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 28 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tired of torture, young man commits suicide, three including head constable named
झज्जर। भगत सिंह चौक पर किराये के मकान में रहने वाले हे एक व्यक्ति ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर पटोदी थाने में तैनात हैडकांस्टेबल सहित तीन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया हैं।
विज्ञापन

जयहिंद कॉलोनी निवासी गीता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसका बेटा नीरज शादीशुदा है। छोटी बेटी नैन्सी अविवाहित है। उसका लड़का नीरज पिछले 15-20 दिन से भगत सिंह चौक के पास किराये के मकान पर रहता था। आरोप है कि उसके लड़के को चांदपुर निवासी दीपक व उसकी पत्नी ने काफी समय से बहुत प्रताड़ित कर रखा था। दीपक ने अपनी पत्नी का सहारा लेकर उसके बेटे नीरज को उसके प्रेमजाल में फंसाया और फिर मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। कुछ समय पहले उसके बेटे ने पड़ोस में ही फाइनेंस ऑफिस चलाने वाले प्रवीन निवासी छारा और उसके 2-3 साथियों से 30 हजार रुपये लेकर दीपक को पटौदी थाने में देकर आया था, लेकिन इसके बाद दीपक की डिमांड बढ़ती गई व उसके बेटे पर झूठा मुकदमा पटौदी थाने में भी दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

वह बार-बार उसके बेटे को परेशान करने लगा, जिससे उसके बेटे ने अपना फोन नंबर बदल लिया। आरोप हैं कि इस केस का आईओ रमेश निवासी आर्य नगर झज्जर उसके घर आया और उसके बेटे के साथ मारपीट करके गया। उसे व उसके बेटे को पटौदी थाने में बुलाकर भी प्रताड़ित किया गया और उससे कोरे पेज पर उनके हस्ताक्षर लिए गए। इसके बाद दीपक व रमेश बार-बार घर आने लगे तो उसके बेटे ने यह घर छोड़ दिया और बाहर किराये पर मकान ले लिया। इसके बाद भी रमेश घर आकर उसे परेशान करने लगा। दो दिन से उसकी बहू को फोन करके गाली-गलोच की व धमकी दी। इसके चलते परेशान होकर वीरवार शाम को उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत पर हेडकांस्टेबल रमेश, चांदपुर निवासी दीपक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। परिजनों ने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला हैं। जिसमें आरोपियों सहित कुछ फाइनेंसरों पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि नीरज नामक व्यक्ति के आत्महत्या की सूचना मिली ष्थी। उसके पास सुसाइड नोट मिला हैं। मृतक की मां की शिकायत पर पटोदी थाने के एक पुलिस कर्मी सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 नवंबर को है मृतक की बहन की शादी
परिजनों ने बताया कि नीरज की बहन नैनी की शादी 27 नवंबर को होनी थी। परिवार के लोग उसकी शादी की तैयारी में लगे थे, लेकिन प्रताड़ना से तंग आकर नीरज ने यह कदम उठा लिया। परिवार में नीरज ही अकेला कमाने वाला था। परिवार को अब मृतक की बहन की शादी की चिंता भी सताने लगी है। परिवार को चिंता है कि अब उनका घर कैसे चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed