फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tikait dedicated hospital to agitating farmers

टिकैत ने आंदोलनकारी किसानों को समर्पित किया अस्पताल

Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Tikait dedicated hospital to agitating farmers
टीकरी बार्डर के पास अस्पताल का उद्घाटन करते राकेश टिकैत। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल नेता अभय चौटाला द्वारा आंदोलनकारी किसानों के लिए टीकरी बार्डर पड़ाव में स्थापित किया गया धर्मार्थ अस्पताल बुधवार शाम को आरंभ हो गया। 40 बेड का यह अस्पताल भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों को समर्पित किया। अस्पताल सेवा उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने अभय चौटाला की सराहना की।
विज्ञापन

यह अस्पताल बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 के साथ बाईपास से सटे महर्षि दयानंद पार्क में स्थापित किया गया है। इस का नाम जननायक ताऊ देवीलाल धर्मार्थ किसान अस्पताल रखा गया है। इस अस्पताल का संचालन डॉ. जैसमीन चौटाला करेंगी। वह अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला की पत्नी हैं। जैसमीन ने कहा कि यहां किसानों को बहुत सम्मान के साथ 20 से अधिक प्रकार के रोगों का इलाज निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। जनरल फिजिशियन, हृदय और हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी दी जाएंगी। इसमें आवश्यक उपकरण भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद किसानों और पत्रकारों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देवीलाल परिवार हमेशा ही किसानों के हित में काम करता रहा है। परिवार चार पीढ़ियों से किसानों की सेवा में है। चौ. देवीलाल ने किसानों की भलाई के लिए बड़े-बड़े काम किए। टिकैत ने कहा कि सरकार कुछ भी कर ले कानून रहेंगे तो आंदोलन भी चलेगा। फिलहाल हमारे पास दिसंबर तक दिल्ली की सीमाओं पर रुकने के लिए पक्के इंतजाम हैं। सर्दी का एक सीजन निकालने के बाद हम अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। अगली सर्दी के लिए भी तैयार हैं। किसानों को टिकैत ने कहा कि आंदोलन में रहते हुए उनके टेंट फट जाएं तो दोबारा बना लेना। लेकिन कानून वापसी से पहले घर नहीं जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि केवल किसानों की भलाई के लिए लड़ना मेरा उद्देश्य है। लेकिन सत्ता समर्थक लोग मेरी हरेक बात का गलत अर्थ निकालते हैं। ट्रैक्टर पर डंपर लगाने संबंधी मेरे बयान को भी तोड़ मरोड़ कर प्रचारित किया गया। मैंने दुरुपयोग के लिए ट्रैक्टर पर डंपर लगाने की बात नहीं कही। इस मौके पर अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने कहा कि सत्ता दल भाजपा-जजपा और कांग्रेस किसान हितैषी होने का ढोंग करते हैं। इस मौके पर भाकियू (टिकैत) के महासचिव युद्धवीर सिंह, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed