{"_id":"67f57d5e065488447506c7d7","slug":"throats-started-drying-up-in-the-heat-mercury-reached-41-degrees-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-120500-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी में सूखने लगे कंठ, पारा 41 डिग्री पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी में सूखने लगे कंठ, पारा 41 डिग्री पर पहुंचा
Wed, 09 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पिछले दो दिन से झुलसाने वाली गर्मी और लू के प्रकोप का सिलसिला जारी है। इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में उफान देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार बलुचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी उष्ण और तीक्ष्ण हवाओं के आगाज और सूर्य देव की झुलसाने वाली किरणों से इलाके में गर्मी के तेवरों को और प्रचंड बना दिया है। अप्रैल महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ तापमान में बढ़ोतरी दर्शाती है कि मई-जून में गर्मी अपना तांडव और भीषण रूप दिखाएगी।
एक बार फिर से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है, क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा । 9 अप्रैल को धीरे-धीरे चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली 9 से 13 अप्रैल के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान इलाके पर बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और तेज गति से हवाएं, अंधड़ चलने धूल भरी आंधी जैसी गतिविधियों के साथ हरियाणा के 50-60 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश, बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
किसानों के लिए सलाह
डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि वर्तमान समय में गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि मौसम स्थितियां देखते हुए अपने कृषि कार्यों जल्द से जल्द अंजाम दें।