{"_id":"6379352e5cc35a18d628f3b8","slug":"three-passed-the-net-exam-together-from-the-family-of-village-dadanpur-jhjhar-news-rtk6639447158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दादनपुर के परिवार से एक साथ तीन ने की नेट की परीक्षा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव दादनपुर के परिवार से एक साथ तीन ने की नेट की परीक्षा पास
विज्ञापन
वंदना बेनीवाल को मिठाई खिलाते हुए उनकी सांसु मां राजवंती।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। दादनपुर गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने नेट व नेट जेआरएफ की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। दादी सुखमा देवी ने सभी को मिठाई खिलाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
गांव के पृथ्वी सिंह के परिवार में उनके बड़े बेटे स्व. दयानंद सिंह के पुत्र अर्जुन बेनीवाल व पुत्रवधु वंदना बेनीवाल ने रसायन विज्ञान से स्नातकोत्तर करने के बाद जूनियर रिसर्च फैलोशिप ऑल इंडिया मेरिट में 34वां व 32वां स्थान प्राप्त किया है। अर्जुन बेनीवाल झज्जर के कई कोचिंग इंस्टीट्यूट में केमिस्ट्री का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे राई स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थी भी रहे हैं। वहीं पृथ्वी सिंह के बेटे जय भगवान की बेटी अन्नू ने हिस्ट्री विषय से नेट की परीक्षा की ही जोकि अग्रसेन महाविद्यालय में इतिहास की प्रवक्ता हैं।
अर्जुन की दादी सुखमा देवी ने बताया उन्होंने हमेशा परिवार की शिक्षा पर जोर दिया। यह सफलता उनकी इसी सोच का ही परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में अब तक 6 सदस्य सरकारी नौकरी में हैं और 7 ने एमएससी की है। एक बेटा सोमबीर बेनीवाल गणित प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरहेती में कार्यरत हैं। उन्हें हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार शिक्षित है।
विज्ञापन
सोमबीर की पत्नी सुमिता बेनीवाल भी गणित प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बमनौला में कार्यरत हैं। सबसे छोटा बेटा और उनकी पत्नी भी सरकारी नैकरी में हैं। पृथ्वी सिंह की पोती अंजू बेनीवाल भी जेबीटी पद पर कार्यरत हैं।