{"_id":"65905600b5c651eeea000a8a","slug":"three-caught-carrying-illegal-liquor-in-tempo-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4577-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टेंपो में अवैध शराब भर कर ले जाते तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टेंपो में अवैध शराब भर कर ले जाते तीन काबू
Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
टेंपो में अवैध शराब भर कर ले जाते तीन काबू
-अंग्रेजी शराब की 30 व देसी शराब की 50 पेटी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो कर्ण गोयल के दिशा निर्देशानुसार झज्जर में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अमित कुमार की टीम को सूचना मिली कि बहादुरगढ़ से एक टेंपों में तीन व्यक्ति अवैध शराब भरकर दिल्ली ले जाएंगे।
पुलिस ने दिल्ली की तरफ जाने वाली साइड में नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद एक टेंपो आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रुकवा कर चेक किया तो उसमें तीन युवक मिले। जांच करने पर टेंपो में शराब भरी हुई मिली। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय निवासी गांव मैजापुर, जिला कन्नौज, रामपाल निवासी गांव हाजीपुर जिला मेैनपुरी व सीटू निवासी गांव देवपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। आरोपियों से अवैध शराब अंग्रेजी की 30 पेटी पव्वा व देसी शराब की 50 पेटी बोतल बरामद हुई। आरोपियो के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रोहतक में मामला दर्ज किया गया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।