{"_id":"620d3aafc0026347562eee52","slug":"three-accused-of-snatching-mobile-and-cash-arrested-jhjhar-news-rtk63862501","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल व नकदी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल व नकदी छीनने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। मारपीट कर युवक से नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर सौंपा है।
थाना प्रबंधक माच्छरोली निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमबीर निवासी बड़ोली जिला रेवाड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि 30 दिसंबर 2021 को वह दोस्तों के साथ भाई को देखने के लिए पीजीआई रोहतक गया था। वापस रेवाड़ी के लिए जाते समय जब वे झज्जर के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में उसकी मौसी के लड़के नसीब का फोन आया कि मिलते हुए जाना। जब वे उससे मिलने के लिए उसके गांव कहाड़ी पहुंचे तो वहां से उसकी मौसी का लड़का नसीब व एक अन्य लड़का बस स्टैंड से गाड़ी में बैठ गए और वे उन्हें किसी अंजान जगह पर ले गए। जहां पर पहले से ही चार-पांच लड़के थे। उन सबने मिलकर डंडों से मारना शुरू कर दिया व तीन मोबाइल फोन व करीब 23000 रुपये छीन लिए और मौका से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पूछताछ में पहचान नसीब, कपिल उर्फ सोनू व विनोद उर्फ गलेटी निवासी गांव काहड़ी जिला झज्जर के तौर पर की गई।