फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused arrested in robbery and kidnapping case, two vehicles recovered.

Jhajjar-Bahadurgarh News: डकैती और अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो गाड़ी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in robbery and kidnapping case, two vehicles recovered.
07jjrp04- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
झज्जर।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने डकैती और अपहरण के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र निवासी सतीश के साथ आरोपियों ने मारपीट व लूटपाट की और जबरन हिमाचल प्रदेश ले गए। सतीश धान की फसल झज्जर मंडी में बेचने आए थे। घटना 30 अक्तूबर 2025 की है।
पकड़े गए आरोपियों में रमेश निवासी नारकंडा शिमला हिमाचल प्रदेश, पंकज शिलारू शिमला हिमाचल प्रदेश व रामलाल निवासी काछीकोट शिमला हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि सतीश अपनी गाड़ी में धान की फसल लेने के लिए झज्जर मंडी आए थे।
विज्ञापन

जब वह झज्जर-रेवाड़ी हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो दो गाड़ियों में आए लगभग छह युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों मारपीट की, वाहन के शीशे तोड़े और गाड़ी में रखे लगभग 11 लाख रुपये और पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित को अन्य साथियों को सौंप दिया जो उन्हें जबरन हिमाचल प्रदेश ले गए और वहां भी मारपीट की। आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो गाड़ी बरामद की गई। अदालत में पेश कर तीनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इससे पहले दिसंबर में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed