फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thousands of liters of drinking water flowing on the roads due to line leakage

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइन लीकेज से सड़कों पर बह रहा हजारों लीटर पेयजल

Fri, 12 Sep 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 12 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of drinking water flowing on the roads due to line leakage
-फोटो 51 : रोहतक दिल्ली रोड पर झज्जर रोड के सामने लीकेज के चलते व्यर्थ बहता पानी। संवाद
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर झज्जर मोड़ के सामने मेट्रो पिलर नंबर 848 के सामने पेयजल लाइन लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ सड़क पर बह गया। इससे न केवल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा बल्कि आसपास के दुकानदार भी बेहद परेशान हो गए।
विज्ञापन

दुकानदार विकास, रवींद्र, सतबीर सहित का कहना है कि इस संबंध में वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी अनदेखी के कारण आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है और सड़क पर जलभराव की स्थिति बन रही है। पेयजल लाइन की जहां पर लीकेज है उसके साथ ही गंदे पानी का नाला गुजरता है। लीकेज और नाले का पानी आपस में मिल जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। राहगीरों को भी इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से राहगीरों को निकलने में कठिनाई हो ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार जल संरक्षण के लिए योजनाएं चला रही है। दूसरी ओर विभागीय लापरवाही से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed