{"_id":"65400c59ccb26ed811018eb1","slug":"thirst-of-villagers-of-bahu-will-be-quenched-with-rs-397-lakh-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3327-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दंगल में बराबरी पर छूटी एक लाख की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दंगल में बराबरी पर छूटी एक लाख की कुश्ती
विज्ञापन
विशाल मोटा लाडपुर अखाड़ा बनाम नासिर गारू हनुमान अखाड़ा के बीच हुई
-भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर बराही ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। जसोरखेड़ी गांव में खीमा वाले स्थान पर प्रथम हरियाणा केसरी एवं गुरु हनुमान अखाड़ा के संचालक की याद में आयोजित रामधन दंगल आयोजित किया गया। इसमें एक लाख रुपये कुश्ती कराई गई। यह कुश्ती विशाल मोटा लाडपुर अखाड़ा बनाम नासिर गारू हनुमान अखाड़ा के बीच हुई। यह मुकाबला काफी रोचक रहा और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। एक लाख की राशि उन्होंने अपनी तरफ से आयोजन कमेटी को भेंट की। एक लाख रुपये के लिए हुई कुश्ती विशाल मोटा लाडपुर अखाड़ा बनाम नासिर गारू हनुमान अखाड़ा के बीच हुई। इस कुश्ती के लिए दोनों पहलवानों ने बेहतर दांव पेच का प्रदर्शन किया और अंत में यह मुकाबला बराबरी पर रहा। दंगल में भारी संख्या में मौजूद पहलवानों, खेल प्रेमियों व ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारे व एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार भी खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ एशियाई सहित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक अनुसार सरकारी नौकरी, करोड़ों रुपये की नकद इनाम धनराशि सहित मान सम्मान देने का काम किया जा रहा है। इसके चलते कुश्ती सहित सभी खेलों में बच्चों व युवाओं का रुझान बढ़ा है।
-फोटो 53 : कुश्ती मुकाबले का पहलवानों के हाथ मिलाकर शुभारंभ करते भाजपा नेता जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -