फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Third accused arrested in the case of smuggling of leopard skin, jhajjar news

तेंदुए की खाल की तस्करी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 07 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

तेंदुए की खाल तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। तीनों को फरीदाबाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना शहर प्रभारी विष्णु प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से प्रतिबंधित वन्य प्राणी तेंदुए की खाल सहित तस्करी के दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर सब्जी मंडी बहादुरगढ़ के नजदीक से दोनों को काबू किया गया था। पकड़े गए आरोपियों में रोहतक जिले के हसनगढ़ का रहने वाला राजेंद्र और बहादुरगढ़ के टांडाहेड़ी गांव का रहने वाला प्रवीण शामिल था। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी विषम उर्फ विशाल निवासी गांव चालबढ़ बरसाना जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना शहर बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक राजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को विशेष अदालत फरीदाबाद में पेश किया गया। जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed