फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Thieves are emboldened, 2.5 crore rupees stolen 500 meters away from the city police station

Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरों के हौंसले बुलंद, शहर थाना से 500 मीटर दूर पर ढाई करोड़ की चोरी

Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves are emboldened, 2.5 crore rupees stolen 500 meters away from the city police station
चोरों के हौंसले बुलंद, शहर थाना से 500 मीटर दूर पर ढाई करोड़ की चोरी-फोटो 69 : कोमल ज्वैलर्स क
बहादुरगढ़। चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब शहर थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मेन बाजार के पास कबाड़ी मार्केट में स्थित एक ज्वैलर्स शॉप से पांच चोर ढाई करोड़ की चोरी कर ले गए। इसमें 30 किलोग्राम चांदी, 2 किलो सोना और चार लाख रुपये नकद हैं। इससे पहले दिल्ली-रोहतक रोड पर शहर थाना से 100 मीटर दूरी पर 31 जुलाई को एक युवक ने चाकू के बल पर ज्वैलर्स शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बाद में उसे दुकानदारों ने भागते हुए पकड़ा था मगर वह छुड़ाकर भाग गया था। बुधवार की सुबह हुई चोरी की घटना के बाद शहर के ज्वैलर्स में भय बना हुआ है। कारोबारियों ने पुलिस के अधिकारियों से शहर के मुख्य बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के मेन बाजार में कोमल ज्वैलर्स की दुकान पर बुधवार की सुबह करीब 3:45 बजे पांच चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। यहां से चोर करोड़ों का सामान चुरा ले गए। जिस वैगनआर कार से चोर आए हैं वह सिल्वर रंग की है और दिल्ली नंबर लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूरी रेकी के साथ दिया गया वारदात को अंजाम

दुकानदार अशोक कुमार के भाई भगत सिंह का कहना है कि दुकान में बिखरे पड़े सामान और टूटे ताले इस बात की गवाही दे रहे थे कि चोरों ने पूरी तैयारी के साथ चोरी की योजना बनाई और इसे अंजाम दिया जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें पहले तो दो युवक दुकान के बाहर घूमते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक वैगनआर कार आती है और उसमें से तीन और शख्स उतरकर लोहे के कटर से दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास करते हैं। इसके बाद एक रॉड से दुकान के शटर को भी तोड़ा जाता है। दो चोर दुकान के अंदर प्रवेश करते हैं और दो सामान को कार में रखते हैं। जबकि एक ड्राइवर सीट पर बैठा रहता है। आशंका है कि दुकानदारों ने न केवल एक दिन बल्कि लगातार कई दिनों तक रेकी की है। इसके बाद इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।



31 जुलाई को यह हुई थी वारदात

दिल्ली रोहतक रोड पर शहर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर 31 जुलाई की दोपहर एक युवक खरीदारी के लिए दुकान में पहुंचा और बैग से चाकू निकालकर लूटपाट की कोशिश की थी। हालांकि बाद में अन्य दुकानदारों ने उसे पीछा करते हुए पकड़ लिया था। मगर आरोपी ने अपने में लिए हुए चाकू से उन पर वार करने का प्रयास किया था लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका था। मगर मौके का फायदा उठाकर वह भाग गया था।



चोरी की वारदात से सभी दुकानदारों में भय

बहादुरगढ़ ज्वेलर्स एंड सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगदीश एलावाधी, प्रधान सीटू व एसोसिएशन के सचिव सन्नी वर्मा समेत कई अन्य स्वर्णकार भी पीड़ित दुकानदार के पास पहुंचे। कारोबारियों ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की ताकि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना न हों। स्वर्णकारों ने कहा कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वे कहीं पर भी मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। इसको लेकर सराफा कारोबारी वीरवार को बहादुरगढ़ के डीसीपी मंयक मिश्रा से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अब त्योहारी सीजन चल रहा है। इस समय पुलिस को विशेष चौकसी रखनी होगी।



कार मौके से गुजरी तो दो बार रोकी चोरी



जब चोर कोमल ज्वैलर्स का शटर उखाड़ रहे थे तभी दो कारें वहां से गुजरीं। इस दौरान चोरों ने कार्रवाई बीच में रोक दी। यहां पर सड़क की चौड़ाई कम है। ऐसे मेें दूसरी कार आ जाए तो पहले वाली कार साइड करनी पड़ती है। दूसरा चोरी का किसी को शक न हो इसलिए भी चोरों ने तुरंत कार में सवार होकर दोनों कारों को साइड दी और फिर वापस आकर शटर तोड़ने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद थाना शहर से एसएचओ दिनकर यादव, एसीपी प्रदीप खत्री और सीआईए पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed