{"_id":"3ea1b10e36b6c0614b0cb7f670ce4596","slug":"thief-reached-to-grameen-bank-safe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक की सेफ तक पहुंच गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक की सेफ तक पहुंच गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार देर रात शहर के मेन बाजार में चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक व एक ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बैंक के सेफ तक पहुंचने के बाद भी वे इसको तोड़ने में नाकाम रहे। बैंक में चोरी की बड़ी वारदात होते-होते टल गई।
विज्ञापन
शटर व ग्रिल के ताले तोड़े
शनिवार रात चोरों ने शहर के मेन बाजार में स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के शटर व ग्रिल के ताले तोड़कर उसमें प्रवेश किया। उन्होंने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों में से कुछ के तार तोड़ दिए तो कुछ का मुंह दीवार की तरफ मोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद बैंक के कैशियर कक्ष का ताला तोड़ा, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। इसके बाद बैंक में रखी कई अलमारियों को भी खंगाला। लेकिन उनमें केवल कागजात होने के कारण चोरों ने उन्हें छुआ तक नहीं।
विज्ञापन
चेकबुक व एफडी इधर-उधर फेंक दी। बाहर से कुछ हाथ न लगने पर लॉकर रूम के मुख्य दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर पड़े तारों व चाबियों से अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने दरवाजे को खोलने का भरसक प्रयास किया।
ताले के आगे लगी एक बड़ी प्लेट को तोड़ा भी गया था। इन सबके बावजूद चोर वारदात में कामयाब नहीं हो पाए।
रविवार सुबह जब यहां के कुछ लोगों ने बैंक के ताले टूटे व शटर खुला देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बैंक प्रबंधक राधेश्याम भी पहुंचे।
पुलिस निगरानी में ही सारा सामान चेक किया गया। सारा कीमती सामान सुरक्षित मिला। बैंक प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि बैंक में अत्याधुनिक लॉकर रूम होने के कारण चोर उसे तोड़ नहीं पाए। बैंक का कैश प्रतिदिन पीएनबी बैंक से मंगवाया जाता है। कामकाज के बाद वापस जमा करवा दिया जाता है।
सुनार की दुकान के भी तोड़े ताले
बैंक से कुछ दूरी पर ही चोरों ने एक ज्वैलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाना चाहा। चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर यहां भी सामान खंगाला, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लग पाया।
दुकानदार मिंकू ने बताया कि चोरों ने यहां रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया मगर वे कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने बताया कि रात के समय दुकान बढ़ाने के बाद वे अधिकांश सामान अपने साथ घर ले जाते हैं। ऐसे में वे चोरी की इस वारदात के प्रयास में नुकसान होने से बच गए।
गश्त पर उठे सवाल
एक ही रात में बैंक व ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के इस प्रयास से पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगा है। लोगों ने कहा कि कभी किसी क्षेत्र में लूट हो जाती है तो कभी चोरी की वारदात, लेकिन अपराधी पुलिस पकड़ में नहीं आ रहे। रात के समय की जाने वाली पैट्रोलिंग भी केवल दिखावा नजर आती है, क्योंकि अपराधी बेखौफ होकर अपनी वारदातों को अंजाम देने का कार्य कर रहे हैं।