{"_id":"65c7e9ec91cf9afefe01cf75","slug":"there-will-be-more-than-100-marriages-on-vasant-panchami-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105431-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वसंत पंचमी पर 100 से अधिक होंगी शादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वसंत पंचमी पर 100 से अधिक होंगी शादियां
Sun, 11 Feb 2024 02:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में रोहतक रोड पर दूल्हे की कार सजाता कारीगर।
बहादुरगढ़। वसंत पंचमी 14 फरवरी को क्षेत्र में 100 से अधिक शादियां होंगी। वहीं मौसम विभाग की ओर से 13 व 14 फरवरी को बारिश की संभावना भी जताई है। ऐसे में बारिश से बचने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वसंत पंचमी का अबूझ साया है। इस दिन मुहूर्त न मिलने की वजह से जिनकी शादियां नहीं हो पा रही वह भी शादियां कर सकते हैं।
वसंत पंचमी पर हर साल की तरह इस बार काफी शादियां होंगी। लीप वर्ष होने के चलते 29 फरवरी को भी अधिक शादियां हैं। ज्योतिषाचार्य प्रवीण शास्त्री के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी की शुरुआत 13 फरवरी की दोपहर 2:41 बजे से हो रही है। वसंत पंचमी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। वसंत पंचमी की पूजा इसी वजह से 14 फरवरी को होगी, लेकिन जो लोग 13 तारीख की रात में शादी करेंगे, वह शादी भी वसंत पंचमी में ही मानी जाएगी। बहादुरगढ़ की सभी वाटिकाओं और होटलों में 13 और 14 फरवरी को लगभग एक जैसी बुकिंग है। यूं भी अब शादियों के मुहूर्त 5 मार्च तक ही बचे हैं। हर दिन की काफी बुकिंग है। जो लोग स्नेक्स के स्टॉल बाहर लगवा रहे थे, अब वह बारिश का पूर्वानुमान देखते हुए अंदर करवाने पर जोर दे रहे हैं। बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल संचालक संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी से मार्च तक की शादियों में ओपन स्पेस दोपहर के समय पूरी तरह प्रयोग होता है, लेकिन 13 और 14 फरवरी को बारिश के अंदेशे की वजह से जिन लोगों ने पहले बाहर इंतजाम करवाए थे, वह भी अब इंडोर व्यवस्था चाहते हैं।
29 फरवरी की भी है जबरदस्त डिमांड
बैंक्वेट हॉल और वाटिकाओं के संचालकों के अनुसार 14 फरवरी की ही नहीं बल्कि 29 फरवरी की भी जबरदस्त बुकिंग है। यह खास तिथि चार सालों बाद आती है। चार सालों में आने वाली इस तिथि पर शादी का शुभ मुहूर्त हो यह भी जरूरी नहीं होता, लेकिन इस बार 29 फरवरी को मुहूर्त है। इसलिए इस दिन भी बहादुरगढ़ में काफी अच्छी संख्या में शादियां होंगी।