फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There is no drinking water in SDM, Tehsildar, Animal Husbandry Office

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएम, तहसीलदार, पशुपालन कार्यालय में नहीं है पीने का पानी

Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
There is no drinking water in SDM, Tehsildar, Animal Husbandry Office
फोटो 71: एसीपी कार्यालय के बाहर खराब पड़ा वाटर कूलर। - फोटो : mathura
बादली। शहर के सरकारी कार्यालय में लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, वहां काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने पानी का इंतजाम खुद करने पड़ रहा है।
विज्ञापन

बादली में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, एएसपी और पशुपालक विभाग सहित कई विभागों के कार्यालय एक ही भवन में चल रहे हैं। पूरे दिन में काफी लोगों का यहां आना जाना होता है, लेकिन कार्यालयों में लोगों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। तहसीलदार कार्यालय, एसीपी कार्यालय और एसडीएम कार्यालय के सामने जो वाटर कूलर लगे हैं वह एक साल से खराब पड़ा हैं। कार्यालय में काम करवाने पहुंचे जयपाल, रामबीर, सचिन और जगबीर का कहना है कि तहसील में आने वाले लोगों को रोजाना पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। प्रशासनिक को इस बात की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

अस्थाई प्याऊ की व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। वॉटर फिल्टर की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर ठीक करवाया जाएगा। दो या तीन दिन में पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। स्थाई प्याऊ की व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों से भी चर्चा करेंगे। कार्यालय परिसर में मटके भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed