फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   There are no zebra crossings on the roads, people are facing problems

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर नहीं जेब्रा क्रॉसिंग, लोगों को हो रही परेशानी

Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
There are no zebra crossings on the roads, people are facing problems
19jjrp11- झज्जर। सिविल अस्पताल के बाहर नहीं कोई जेब्रा क्रॉसिंग। संवाद
झज्जर। कोहरे का मौसम शुरू हुए करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक सड़कों पर सुरक्षा की कोई खास तैयारी नहीं की गई है। लोगों को सड़क पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे में सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी नहीं होना चालकों के लिए पेरशानी का कारण बना हुआ है। क्योंकि इससे हादसा होने का डर बना रहता है। शहर में पिछले लंबे समय से जेब्रा क्रॉसिंग न होना समस्या बना है। अधिकतर सड़कों पर जेब्रा क्राॅसिंग मिट चुकी है। शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों से जेब्रा क्रॉसिंग नदारद है। जहां फिलहाल जेब्रा क्रॉसिंग है, वह धुंधली है। सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पार करना जानलेवा हो गया है। शहर में सड़कों पर कई स्कूल व अस्पताल हैं, वहां पर जेब्रा क्राॅसिंग की पट्टी नहीं होने के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन



मिनी बाईपास पर धुंधली पड़ी जेब्रा क्रासिंग
शहर में मिनी बाईपास पर कई स्थानों पर पिछली बार जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी बनाई गई थी। वहां पर अब मौजूदा समय में जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी धुंधली नजर आ रही है और कई स्थानों पर तो जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी ही नहीं है। मिनी बाईपास पर बाहरी वाहनों का आगमन ज्यादा रहता है। वहां पर जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी नहीं होने के चलते वहां से सड़क पार करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




शहर में यहां होनी चाहिए जेब्रा क्रॉसिंग
शहर में धौड़ चौक, भगत सिंह चौक, महर्षि दयानंद स्टेडियम के पास, नागरिक अस्पताल झज्जर के पास, तलाव चौक, ग्वालीसन मोड़, कोसली चौक, छिक्कारा चौक, पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, तीन मूर्ति मंदिर, सिलानी गेट, राव तुलाराम चौक, सब्जी मंडी, कुलदीप चौक दिल्ली मेट, बेरी गेट, सीताराम गेट, माता गेट, महाराजा अग्रसेन चौक, लघु सचिवालय व अन्य कुछ चौक-चौराहे ऐसे है, जहां पर जेब्रा क्रॉसिंग की पट्टी बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed